चम्पावत : भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 133वीं जयंती कोरोना महामारी के कारण सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान उनका भावपूर्ण स्मरण कर देश की आजादी और समाज सुधार व भूमि सुधार को लेकर किए गए कार्यों की सराहना की गई।

कलक्ट्रेट में डीएम एसएन पांडेय, एडीएम टीएस मर्तोलिया ने परिसर में स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने पंत जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में पंत जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके द्वारा समाज सुधार, भूमि सुधार आदि में अग्रणी पहल की गयी। उन्होंने कहा कि बच्चों को महान विभूतियों के जीवन से सीख लेनी चाहिए, जो कि लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होंगे। इस मौके पर परिषदीय परीक्षा 2020 में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तनुश्री जोशी, मनीष कुमार, मोहित जोशी, बबिता दिगारी, दिव्या भट्ट, निर्मला जोशी को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, उप जिलाधिकारी अनिल गब्र्याल, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, अंशुल बिष्ट द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। करन उप्रेती, कंचन जोशी, अंशु जोशी, अमित चौड़ाकोटी, जितेन्द्र जोशी, रमन सामंत, हिमानी कोरा, दीपांशी, सिमरन बोहरा को संबंधित तहसील में सम्मानित किया गया। इस अवसर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश चन्द्र पंत, मोहन राम, अशोक कुमार, जुगल किशोर पाण्डेय, जीवन कलौनी समेत कलैक्ट्रेट परिसर के कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दत्त पाण्डेय द्वारा किया गया।
चम्पावत तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल गब्र्याल ने भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर माल्र्यापण किया। कहा कि उनके कार्य हमारे लिए आदर्श हैं। बताया किया उनके द्वारा शक्ति नाम से साप्ताहिक समाचार पत्र भी शुरू किया, जिसमें कुमाऊं क्षेत्र की समस्याएं वह प्रमुख रूप से प्रकाशित करते थे। कुमाऊं में उन्होंने कुली बेगार प्रथा के विरोध में आंदोलन भी चलाया। गोष्ठी में रजिस्ट्रार कानूनगो जीवन नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश गिरी, राजीव मेहरा, अनुज उप्रेती, हिरोमणि, संग्रह अमीन देवेन्द्र भट्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, रेखा चौधरी, मनी गोस्वामी, घनश्याम जोशी मौजूद रहे।


पुलिस लाइन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके सिद्धांतों का अनुसरण करने की बात दोहराई। पुलिस कार्यालय में सीओ ध्यान सिंह, टनकपुर थाने में सीओ विपिन पंत ने माल्यार्पण किया।



कांग्रेस ने भी भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कलक्ट्रेट में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि आजादी में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, पूर्व पीसीसी सदस्य उमेश खर्कवाल ने माल्यार्पण किया।














