कुमाऊं पोस्ट, चम्पावत : चम्पावत-लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मानेश्वर के पास बारिश के कारण एकाएक पहाड़ी दरक गई और भारी मलवा आ गया। मलवे के साथ ही कुछ पेड़ भी गिर आए।

बारिश का मौसम होने और रूक-रूक कर लगातार बारिश के चलते मिट्टी गिली हुई थी और वह भरभराकर सडक़ पर गिर गई। भारी मलवा आने से लगभग एक घंटा यातायात बाधित रहा। मिट्टी के साथ-साथ चीड़ के कुछ पेड़ भी टूट कर सडक़ पर गिर गए। जिससे मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया और एक घंटा जाम लगा रहा। सडक़ के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगी रही। बाद में एनएच द्वारा जेसीबी भेजे जाने के बाद मलवा हटाया गया और तब जाकर यातायात सुचारू हुआ।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें












