टनकपुर : शिक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर में नीट और जेईई की परीक्षा तिथि घोषित किए जाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता आग-बबूला हो गए हैं। उनका कहना है कि सरकार जानबूझकर विद्यार्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पीलीभीत चुंगी में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अगुवाई में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोनाकाल में जहां लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, बजाए इसके केन्द्र सरकार जबरन उन्हें मौत के मुंह में धकेल रही है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे कई छात्र-छात्राएं जो कि अभी कोरोना की वजह से परीक्षा के लिए तैयार नहीं है, वह आत्महत्या भी कर रहे हैं, वह केन्द्र सरकार को नहीं दिख रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार का पुतला फूंक फिलहाल जेईई व नीट की परीक्षा को स्थगित किए जाने की पुरजोर मांग की। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने परीक्षा को स्थगित नहीं किया तो कांग्रेसी धरना-प्रदर्शन व आंदोलन को बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालों में भैरव दत्त जोशी, भीम सिंह, सतीश पांडे, गजेंद्र पाल, चंदन बाबा, सूरज बोहरा, मोहन सिंह स्वटी, कादिर अली ,नीरज मिश्रा, आनंद यादव, कृष्ण गोपाल,मैहरोज अंसारी, प्रियांशु राठौर, विनोद ओली, शेर सिंह, हरिओम बाबू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।













