बाराकोट/चम्पावत:
लगातार बरसात के चलते देर रात बाराकोट में राजकीय इंटर कॉलेज के निकट नवनिर्मित भवन भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया । निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था |
बाराकोट में जी0आइ0सी0के पास के मोहल्ले के निवासी मदन लाल वर्मा पुत्र तुला राम वर्मा जो कि वर्तमान में जी0आइ0सी0 बरदाखान में अनुसेवक के पद पर कार्यरत हैं का नवनिर्मित आवासीय भवन जिस पर वह कुमाऊनी पर्व हरेले के दिन पूजा के बाद गृह प्रवेश करने वाले थे वह भवन कल दिनांक 12 जुलाई 17 की रात को 11 बजे बारिस के कारण जमीन के अचानक धस जाने से जमीदोस हो गया । मदन वर्मा के अनुसार मकान ने 12 से 14 लाख रुपये की लागत आई थी । इस मकान को बनाने के लिए स्वयं मदन वर्मा उनकी पत्नी और बच्चे पिछले 2 साल से लगातार अथक मेहनत कर रहे थे ।












