टनकपुर (चम्पावत) की विष्णुपुरी कालोनी में रहने वाली होनहार व मेधावी छात्रा आकांक्षा वर्मा ने नीट (National Eligibility cum Entrance Test) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने वर्ष 2018 में सेंट फ्रांसिस स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और तब से वह नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई। मेहनत का ही परिणाम है कि उनका नीट में चयन हुआ है। उन्हें अखिल भारतीय स्तर पर 24033 रैंक प्राप्त हुई है।

आकांक्षा के पिता संजय वर्मा स्वर्णकार हैं। उनके पिता की टनकपुर में ज्वैलर्स की दुकान है। उनकी माता आशा वर्मा प्राथमिक विद्यालय छीनीगोठ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। छोटा भाई रक्षित बारहवीं में अध्ययनरत है।

वह संयुक्त परिवार में रहते हैं। उनके ताओजी विनोद कुमार भी स्वर्णकार हैं और वह विष्णुपुरी कालोनी के पूर्व प्रधान रहे हैं। ताई हेमा वर्मा गृहिणी हैं और बड़े भाई अंकित वर्मा व अंकुर वर्मा दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया है।

आकांक्षा ने बताया कि उसने नीट की परीक्षा के लिए खूब मेहनत की और एकाग्रता का साथ परीक्षा दी। इसी का परिणाम है कि उन्हें सफलता हासिल हुई है।

उनके नीट में चयन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, जिपं सदस्य किरन देवी सहित तमाम व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here