चम्पावत : चिकित्सा विभाग की ओर से लोहाघाट क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। अस्पताल में चार सर्जनों की तैनाती की गई है। इस तैनाती पर क्षेत्रीय लोगों ने विधायक पूरन फत्र्याल का आभार जताया है।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 के उपसचिव मुकेश कुमार राय की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। जिसमें डॉ.धीरज कुमार राज, डॉ. बृजेश जोशी जनरल सर्जन के दौर पर नियुक्त किए गए हैं। जबकि डॉ. अंकुश बाठला बाल रोग विशेषज्ञ और डॉ. संयम मल्होत्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में तैनात किए गए हैं। चार सर्जनों की तैनाती पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक पूरन फत्र्याल का आभार जताया है। विधायक फत्र्याल का कहना है कि वह अस्पताल की सुविधाओं को दुरुस्त करने में लगातार जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here