गौरव पांडेय, चम्पावत : ….. आखिर अब तक क्यों नहीं आई 2600 सैंपलों की रिपोर्ट!
………. यह सवाल स्वास्थ्य महकमे से लेकर जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं उनके लिए पहेली बना हुआ है। 8 सितंबर के बाद से जांच के लिए भेजे गए इन सैंपलों की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। चिकित्सा टीम के साथ ही लोग अपनी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें
गौरतलब है कि कोरोना जांच हेतु आरटीपीसीआर सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा हल्द्वानी भेजा जाता है। हल्द्वानी में तीन लैबों में कोरोना सैंपल की टेस्टिंग होती है। जिनमें सरकारी लैब सुशीला तिवारी अस्पताल, थायोकेयर और पैथकाइंड लैब शामिल हैं। चम्पावत, लोहाघाट और पाटी की चिकित्सा टीमों द्वारा आरटीपीसीआर जांच के लिए लोगों के सैंपल लिए थे। सूत्रों के अनुसार इसकी संख्या लगभग 2600 बताई जा रही है। चिकित्सा टीम/संबंधित अस्पताल द्वारा सैंपल हल्द्वानी स्थित थायोकेयर प्राइवेट लैब में भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि इनमें कई ऐसे लोगों के सैंपल भी हैं, जो प्रदेश की सीमा से बाहर से आए हुए हैं और होटलों में क्वारंटाइन हैं। ऐसे लोग संबंधित चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन से लगातार पूछ रहे हैं कि एक हफ्ता बीतने का है और अभी तक उनके सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। कई लोगों का आरोप है कि आखिर स्वास्थ्य महकमा इतनी लापरवाही क्यों कर रहा है।













