चम्‍पावत में एडीएम टीएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपते पालिकाध्‍यक्ष विजय वर्मा।

चम्पावत : कोरोना काल जैसी संकट की स्थिति में कोरोना वारियर्स की भूमिका निभाकर जान हथेली पर रख ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के प्रतिमाह एक दिन का वेतन काटने के विरोध में चम्पावत के पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा भी खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर वेतन न काटने की मांग की है।
नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा का कहना है कि सरकार प्रोत्साहन देने के बजाए सरकार उनका वेतन काट रही है, जो कि गलत है। डाक्टर, नर्स, पुलिस कर्मी व अन्य जो भी कर्मचारी कोरोना की रोकथाम में लगे हैं, उनका वेतन न काटा जाए। कहा कि वह अपनी जान की परवाह किए बगैर दिन-रात सेवा में लगे हुए हैं। अपनी परिवार की चिंता को छोडक़र उन्होंने अपने कर्तव्य को पहले चुना है, ऐसे में उनका सम्मान करने के बजाए हतोत्साहित करना गलत है। सरकार को ऐसे संकट के समय में उनका मनोबल बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर कोरोना वारियर्स का वेतन न काटने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में उनके साथ छतार के वार्ड मेंबर लोकेश पुनेठा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कार्की, अंकित खर्कवाल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here