चम्पावत : पूर्व विधायक केसी पुनेठा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। वह इलाज के लिए हेलीकाप्टर से पिछले 1 सितम्बर को देहरादून से मुंबई रवाना हुए थे। लेकिन एक दो रोज पहले ही वह अपने पैतृक घर लोहाघाट स्थित फोर्ती लौट आए थे। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

बुधवार देर रात उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक केसी पुनेठा अविभाजित उत्तर प्रदेश में वर्ष 1991 से 1994 तक विधायक रहे। इसके बाद वह 1996 में फिर से विधायक का चुनाव जीते।
उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूरन फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा नेता शंकर दत्त पांडेय, राम दत्त जोशी, दीपक पाठक, सुभाष बगौली, पूर्व जिपं सदस्य गोविन्द सामंत, पालिकाध्यक्ष गोविन्द वर्मा, विजय वर्मा सहित तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here