कुमाऊं पोस्ट :
कल शुक्रवार से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिथौरागढ़ की विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत के कैबिनेट मंत्री बनने संबंधित पोस्ट वायरल हैं। फेसबुक के साथ ही व्हाट्सएप पर वायरल इस तरह की पोस्ट पर उन्हें बधाईयां तक मिल चुकी हैं। अफवाह फैलने के बाद खुद चंद्रा पंत को सामने आना पड़ा और उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि कैबिनेट मंत्री बनने की अफवाह फैलाई गई है, जो गलत है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकारी क्षेत्र है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से सभी से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की पोस्ट न फैलाएं।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरे कैबिनेट मंत्री बनने की अफवाह फैलाई है, जो उचित नहीं है। हमारे यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी का यह विशेषाधिकार क्षेत्र है। मेरा सभी से अनुरोध है कि इस प्रकार की अफवाह न फैलायें।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने मेरे कैबिनेट मंत्री बनने की अफवाह फैलाई है, जो उचित नहीं है। हमारे यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी का यह विशेषाधिकार क्षेत्र है। मेरा सभी से अनुरोध है कि इस प्रकार की अफवाह न फैलायें।@tsrawatbjp pic.twitter.com/GQp52miSNk
— Chandra Prakash Pant (@PrakashPantBjp) August 29, 2020
गौरतलब है कि प्रदेश में तीन मंत्री पद लंबे समय से खाली हैं। कई बार कयासों का दौर रहता है कि अब मंत्रीमंडल का विस्तार होने वाला है। पिछले दिनों हुई प्रदेश भाजपा की बैठक में इस मुद्दे को लेकर संगठन व सरकार के बीच चर्चा हुई थी और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री से कहा था कि वह अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर मंत्रीमंडल का विस्तार करें। जिसके बाद से कयासों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया और चंद्रा पंत के कैबिनेट मंत्री बनने की अफवाह ने जोर पकड़ लिया। इधर, उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा संगठन के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद मंत्रीमंडल का विस्तार सितंबर के पहले पखवाड़े के भीतर हो सकता है।













