कुमाऊँपोस्ट /चम्पावत : चम्पावत नगर मे मकान मालिकों द्वारा सैकडों मजदूर और राजमिस्त्रियों को भवन के साथ शौचालय न दिया जाना शहर की स्वच्छता पर सवालिया निशान खड़ा करने लगा है ।
मजदूर वर्ग का नदी नालों एवं खुले में शौच करना नगर में आम हो गया है । वहीँ जी आई सी चम्पावत के सफाई कर्मी बताते हैं कि अज्ञात लोगों द्वारा शौच के लिए जीआईसी के भवनों का उपयोग भी मजदूर वर्ग कर रहे हैं । जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
काफी मजदूर ये भी बताते हैं कि वो किराया अधिक देने को तैयार हैं लेकिन बहुत कम मकान मालिक ही मजदूरों को शौचालय उपलब्ध करवाते हैं | शौचालय न होने से सभी को परेशानी होती है । ऐसे में यदि इस समस्या के लिए कोई ठोस कदम नही उठाये गए तो खुले में शौच की समस्या बढ़ जायेगी और स्वच्छ भारत अभियान की दिशा में जिला मुख्यालय पूर्ण रूप से पिछड़ जायेगा ।











