पिथौरागढ़ के रहने वाले प्रवीण भट्ट ने हल्द्वानी में अनोखा बैंक बनाया है। आम बैंकों के काम करने के तरीके से भिन्न इस बैंक का काम करने का तरीका अलग है। इस बैंक को चलाने वाले 28 वर्षीय प्रवीण भट्ट ने बताया कि इस बैंक की शुरुआत 21 नवंबर को की थी। कहा कि उनकी मदद रिक्शा चालक सोनू, लंबू, बब्लू और गुब्बारे बेचने वाले रमेश करते हैं। वह एक टीम के तौर पर काम करते हैं। इस बैंक का काम करने का तरीका यह है कि देने वाले दे जाइये जरूरतमंद ले जायेंगे। बताया कि लोग अपने घरों से पुराने बर्तन, कपड़े, खिलौने और अन्य सामान यहां पर दे जाते हैं और गरीब, जरूरतमंद लोग उसे ले जाते हैं।
बैंक का पता है रुद्राक्ष बैंकट हॉल के सामने। नबाबी रोड। हल्द्वानी है ।












