– पकडी गई चरस को देवीधुरा से खरीदने की बात का हुआ खुलासा
– जिले मे इन दिनों नशीले पर्दाथ की तस्करी का सिलसीला हुआ आम
चम्पावत। जिले मे लगातार नशे के विरूध चलाऐ जा रहे अभियान के तहत आज चम्पावत के पाटी में 930 ग्राम चरस के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया वही लोहाघाट व बनबसा मे 14.20 ग्राम स्मैक के साथ 4 तस्करों को गिरफतार किया गया। इस बीच बनबसा थाना क्षेत्र में 50 अवेध देशी पव्वों के साथ भी एक अभियुक्त को गिरफतार किया गया है। नशे के विरूध चलते इस अभियान मे चम्पावत पुलिस को आज बडी सफलता प्राप्त हुयी है। पहाडी ईलाको मे लगातार बड रही नशीले पर्दाथो की तस्करी पर पुलिस पैनी नजर गढाऐ बैठी है । आपको बताते चले की बीते रविवार को भी पुलिस द्वारा 890 ग्राम चरस के साथ 3 तस्करों को गिरफतार किया गया। वही एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया की ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत नशे के विरूध चलाये जा रहे अभियान मे एक बडी सफलता प्राप्त हुयी है साथ ही उन्होने लोगो से अपील करी की अगर उनके नजर मे कोई व्यक्ति इस तरह के कार्यो मे लिप्त है तो वह उसकी सूचना पुलिस को दें जिससे कि ऐसे व्यक्तियों पर आवश्यक कार्यवाही करी जाऐं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here