चम्पावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने चम्पावत जिले में कार्य कर रही एसओजी की पूरी टीम को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। एसओजी में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एसपी ने देर न करते हुए पुलिस लाइन चम्पावत में आमद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन के भीतर संबंधित अधिकारियों से नई सूची तैयार करके पुलिस कार्यालय में रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के मुताबिक एसओजी की लगातार हो रही शिकायत के चलते यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा एसपी ने जिले के कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। चम्पावत में तैनात निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी को एएचटीयू बनबसा का प्रभारी बना दिया है। जबकि जितेंद्र सिंह को जनपद पुलिस कार्यालय में नवीन तैनाती दी गई है। इसके अलावा एसआई भुवन चंद्र आर्य को कोतवाली चम्पावत का एसएसआई, हरीश प्रसाद को लोहाघाट से बाराकोट का चौकी प्रभारी, कुंदन सिंह को थाना लोहाघाट, हेमंत सिंह कठैत को बनबसा बैराज चौकी प्रभारी से थाना लोहाघाट, अरविंद कुमार को चौकी प्रभारी ठुलीगाड़, दिलबर सिंह को टनकपुर कोतवाली, देवेंद्र सिंह बिष्ट को चौकी प्रभारी बैराज, सोनू सिंह को कोतवाली चम्पावत और महिला दरोगा लता बिष्ट को चौकी प्रभारी बूम नियुक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here