चम्पावत : सभासदों ने प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर मानदेय देने, उनकी वार्षिक निधि तय किए जाने सहित सात सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। कहा है कि उनकी मांगों को पूरा किया जाए।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें
उत्तराखंड कुमाऊं सभासद संगठन के सचिव रोहित बिष्ट की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे सभासदों का कहना था कि उनका भी मानदेय व पेंशन तय होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि सभासदों की वार्षिक निधि 10 लाख रुपये तय की जाए। जिससे कि वह अपने विवेक से निर्माण कार्य करा सकें। अन्य जनप्रतिनिधियों की भांति सभासदों का मानदेय 30 हजार रुपये तय किया जाए। कार्यकाल की समाप्ति पर पेंशन मिले। निकाय बैठक के दिन का भत्ता मिले। निकायों में वर्षों से कार्यरत दैनिक, संविदा पर्यावरण मित्रों की स्थाई नियुक्ति हो।
कहा कि कोरोना काल में सभासदों ने अपनी ओर से पूरा सहयोग किया है, लिहाजा उनका स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिले। मांग उठाई कि प्रत्येक वर्ष शहरी विकास मंत्री के साथ सभासदों का सामूहिक सम्मेलन आयोजित किया जाए। जिसमें सभासद अपने निकायों की प्रमुख समस्याओं का रख सकें, ताकि उनका त्वरित निस्तारण भी हो सके।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Telegram Group से सीधे जुड़ें
सभासदों ने सीएम को भेजे ज्ञापन में सभासदों की मांगों को पूरा करने को कहा है। ज्ञापन में सभासद नंदन तड़ागी, कलावती देवी, रेखा तिवारी आदि के हस्ताक्षर हैं।












