चम्पावत : जिला मुख्यालय चम्पावत में भी अब कोरोना की पकड़ लगातार बढ़ रही है। जिला मुख्यालय में एक दिन में ही 23 मामले सामने आए हैं। लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है और मामले लगातार बढ़ रहे हैं। समय रहते लोगों ने यदि सावधानी नहीं बरती तो कोरोना मामलों की संख्या में इजाफा होना तय है।

अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट                                         यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्‍ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें

डॉ. मनीष बिष्ट ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट के तहत 21 लोग पाजीटिव निकले। जबकि दो लोग ट्रुनेट टेस्ट में संक्रमित मिले हैं। सेना के नौ जवान और छुट्टियां बिताकर घर से आए एसएसबी के 6 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा जूप में एक 21 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय, 38 वर्षीय और 60 वर्षीय पुरुषों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। नवोदय का 27 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना पाजीटिव पाया गया है। कनलगांव में बरेली से आया 20 वर्षीय युवक पाजीटिव निकला है। जबकि भैरवां में रहने वाले एक निर्माणदायी संस्था के वरिष्ठ अभियंता और नगर की एक युवती पॉजीटिव पाई गई है।

आप सभी से निवेदन है कि लोगों के संपर्क में न आएं और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। कोरोना को हल्के में लेना आपके परिवार के लिए भारी पड़ सकता है।

बुधवार देर रात तक चिकित्सा टीम डॉ. मनीष बिष्ट की अगुवाई में गोरलचौड़ में लोगों के सैंपल लेने में जुटी रही। भैरवां में एक वरिष्ठ अभियंता के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद उनके आसपास रहने वाले लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here