काना फीता बांधकर विरोध दर्ज कराते चिकित्‍सक डॉ. आरके जोशी।

कुमाऊं पोस्‍ट, चम्पावत : प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर चिकित्सकों का वेतन काटे जाने को लेकर विरोध जारी है। उन्होंने शुक्रवार को बाहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और प्रदर्शन किया।
डाक्टरों ने प्रतिमाह एक दिन का वेतन काटे जाने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में जहां कई राज्य सरकारों द्वारा चिकित्सा सेवा से जुड़े चिकित्सकों आदि को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है और उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है। जबकि इसके उलट उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा चिकित्सकों का वेतन काटा जा रहा है। जबकि इसके बजाय सरकार को जोखिम भत्ता व प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से प्रतिमाह से एक दिन का वेतन न काटे जाने की मांग की। विरोध जताते हुए उन्होंने शुक्रवार को बाहों में काले फीते बांधकर विरोध जताया। जबकि इससे पूर्व उन्होंने प्रदर्शन कर विरोध जताया था। जबकि लोहाघाट सीएचसी में भी चिकित्सकों ने विरोध जताया है। विरोध जताने वालों में जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी, एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय, डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ.जुनैद कमर, डॉ.रविंद्र बोहरा, डॉ.चित्रलेखा, डॉ.सोनाली, डॉ.मोनिका खर्कवाल, डॉ.वेंकटेश द्विवेदी, डॉ.मनीष बिष्ट, डॉ.हर्ष ऐरी आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here