चम्पावत : टनकपुर-चम्पावत एनएच में विश्राम घाट के पास मलबा आने के कारण धौन में रविवार से एनएच चौड़ीकरण का सुबह की शिफ्ट में बाधित रहा। दोपहर बाद विश्राम घाट में मलबा हटाए जाने से यातायात शुरू हो गया।
दरअसल प्रशासन और एनएच ने निर्णय लिया था कि धौन के पास जहां से दियूरी को सडक़ जाती है, उस स्थान पर एनएच की चौड़ाई बेहद कम है और रोड काफी संकरी है। जिस कारण वहां पर यातायात में दिक्कत होती है। उस स्थान को चौड़ा करने के लिए प्रशासन ने रविवार से आदेश जारी किया था कि इस स्थान पर निर्माण के दौरान अब मार्ग तीन बार बंद और तीन बार खोला जाएगा। जिसका रोस्टर व समयसारिणी जारी की गई थी।
लेकिन रविवार को सुबह विश्राम घाट के पास मलवा आ गया और एनएच बंद रहा। धौन के पास एनएच चौड़ीकरण के तहत सुबह की शिफ्ट में 10:30 बजे से 12:30 बजे तक मार्ग बंद कर निर्माण कार्य किया जाना था, लेकिन विश्राम घाट में रोड खुलने के बाद वहां से वाहनों का आना शुरू हो गया, जिस कारण सुबह के शिफ्ट में निर्माण कार्य बाधित रहा। उसके बाद के शिफ्टों में कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here