चम्पावत : टनकपुर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को यहां एक महिला सहित 11 नए लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। एक साथ टनकपुर में 11 मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोगों में हडक़ंप मचा है।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें
सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि 11 कोरोना मामले टनकपुर के हैं। जिनमें एक 28 वर्षीय महिला शामि है। जबकि 24 वर्षीय, 25 वर्षीय युवक और 30 वर्षीय, 32 वर्षीय, 33 वर्षीय, 40 वर्षीय, 42 वर्षीय, 45 वर्षीय, 53 वर्षीय, 57 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.एचएस ह्यांकी ने बताया कि जल्द ही सभी कोरोना संक्रमितों को ट्रैस कर उन्हें आइसोलेट करने की प्रक्रिया की जा रही है।












