कुमाऊं पोस्ट, चम्पावत : कोविड-19 नियमों को पालन कराए जाने को लेकर प्रशासन का अभियान जारी है। शुक्रवार को डीएम एसएन पांडेय के आदेशानुसार व एसडीएम अनिल गब्र्याल व तहसीलदार प्रियंका रानी के दिशा-निर्देशन में नायब तहसीलदार ज्योति धपवाल ने चम्पावत शहर, मुख्यालय से लगे ललुवापानी, फुलारागांव और बनलेख में जागरूकता अभियान चलाया। कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने पर 17 लोगों का चालान काटते हुए 1700 रूपये का अर्थदंड वसूला। जिसमें 9 लोगों का सार्वजनिक स्थल पर बगैर मास्क पहने, तीन दुकानदारों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन न किए जाने और तय सवारी से ज्यादा ले जाने पर पांच वाहनों का चालान किया गया। अभियान में होमगार्ड सुरेश चंद्र जोशी, हिमांशु आदि शामिल रहे।
नायब तहसीलदार ने बताया कि कोरोना को लेकर प्रशासन का जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ चालान आदि की कार्रवाई की जाएगी।
इधर, बाजार क्षेत्र में चालान की कार्रवाई के दौरान मुख्य बाजार में बीच सडक़ पर एक कुत्ते के मरे होने व दुर्गंध से लोग व व्यापारी परेशान थे। व्यापारियों द्वारा अनुरोध करने पर तहसीलदार ने तत्काल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से संपर्क किया और पर्यावरण मित्रों को भेजने को कहा। पर्यावरण मित्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृत जानवर को वहां से उठाया। इस पर व्यापारियों ने तहसीलदार का आभार जताया।














कोरोना की वजह से लोग बाजार आने में डर रहे हैं! और ऊपर से प्रशासन ने इतना आतंक मचाया हुआ है कि लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं!रोनकीन रहने वाले बाजार अब मरडासन्न अवस्था में हैं व्यापार खत्म करने में लगा है प्रशासन।