चम्पावत : विवेकानन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चम्पावत के इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके सात बच्चों का चयन इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.मदन पाल ने बताया कि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2020 मेंं विद्यालय की प्रिया सेठी, सुनीता भट्ट, देवेश भट्ट, मनोज चंद्र जोशी, पंकज जोशी, सौम्या पांडेय, निहारिका पांडेय को इंस्पायर स्कॉलरशिप के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष 80 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इंस्पायर स्कॉलरशिप के लिए चयन होने पर प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, विद्यालय समिति के अध्यक्ष डॉ.डीडी जोशी सहित पूरे विद्यालय परिवार व अभिभावकों ने खुशी जताई है।













