चम्पावत : चम्पावत में सशस्त्र सीमा बल के दो जवान कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। जिन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। वह ट्रुनेट टेस्ट में पाजीटिव आए हैं। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरके जोशी ने बताया कि एसएसबी के जवानों की जिला अस्पताल में ट्रुनेट टेस्टिंग की गई और उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले और रिपोर्ट पाजीटिव आई है। डॉ. जोशी ने बताया कि दोनों जवानों को जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में आइसोलेट कर दिया गया है।
जवानों के संपर्क में आने वाले अन्य जवानों का कोरोना सैंपलिंग टेस्ट फिलहाल नहीं हो सकता। क्योंकि फिलहाल जिले में कोरोना टेस्टिंग किट खत्म हुई हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि सोमवार तक जिले में कोरोना सैंपलिंग किट पहुंचने की संभावना है।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें













