कुमाऊं पोस्ट ब्यूरो, चम्पावत :
कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि को दूसरी बार बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार अब 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि होगी। इसके बाद अब रजिस्ट्रेशन की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा

अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट                                         यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्‍ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें

विश्वविद्यालय के निदेशक ने बताया कि पहली बार बढ़ाई गई तिथि के अनुसार पहले 20 अगस्त तक प्रथम सेमेस्टर में रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित थी। लेकिन छात्र नेताओं और कई छात्र-छात्राओं द्वारा अवगत कराया गया कि दूरस्थ क्षेत्र के रहने वाले कई विद्यार्थियों और अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था, वह वंचित हो गए थे। कोरोना काल में इस दौरान दूरस्थ के विद्यार्थियों को दिक्कतें भी पेश आ रही हैं।
जिस कारण जनभावाओं को देखते हुए विद्यार्थियों के हित में बीए, बीएससी, बीकाम, एमए, एमएससी, एमकाम सहित अन्य तमाम पाठ्यक्रमों में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक मौका और दिया गया है। जिसके तहत अब विश्वविद्यालय बोर्ड ने निर्णय लिया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को अब 31 अगस्त कर दिया जाए। ताकि जो विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गए हैं, वह रजिस्ट्रेशन करा सकें। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए यह मौका दूसरी बार दिया जा रहा है, अब तिथि को दुबारा आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here