टनकपुर : जिले के टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में कोरोना ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। कल और आज की रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र में तीन गर्भवती महिलाओं सहित पांच की रिपोर्ट पाजीटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला को घर पर ही आइसोलेट किया है, जबकि अन्य को टीआरसी में आइसोलेट किया गया है।
सीएमएस डॉ.एचएस ह्यांकी ने बताया कि कल देर रात आई कोरोना रिपोर्ट में टनकपुर के विष्णुपुरी कालोनी की एक 28 वर्षीय महिला के कोरोना पाजीटिव होने की पुष्टि हुई। वह करीब आठ माह की गर्भवती महिला है और उसका एक छोटा बच्चा भी है। इसलिए उसे घर पर ही आइसोलेट किया गया है और उसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। जबकि आज आई रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड नंबर 5 निवासी एक व्यक्ति, वार्ड नंबर 4 निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति, छीनीगोठ में रहने वाली छह माह की गर्भवती महिला (22)और बनबसा के बेलबंद गोठ की करीब सात माह की गर्भवती महिला (20) की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। सभी को टीआरसी में आइसोलेट कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here