मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए गए चैकुनी बोहरा गांव के ग्रामीणों का राशन समाप्त हो गया था। जिसकी खबर जिला प्रशासन को नहीं थी । कंटेनमेंट जोन होने के कारण ग्रामीण बाज़ार से राशन लेने भी नहीं जा सकते थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में राशन समाप्त होने की जानकारी विधायक को दी।
विधायक कैलाश गहतोड़ी को जब गांव में राशन समाप्त होने की जानकारी मिली तो उन्होंने 35
किट राशन जिसमें दाल चावल आटा तेल साबुन शामिल था भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव में भिजवा दिया। ग्रामीण ने कोरोनाकाल में विधायक द्वारा मदद किए जाने पर उनका धन्यवाद किया राशन
पहुंचाने वालों में वालों में मुकेश महराना,मनमोहन बोहरा, महेश बोहरा,कृष्णा जोशी, रमेश भंडारी कपिल खर्कवाल, दीपक मुरारी आदि लोग शामिल थे।













