चम्पावत/टनकपुर : टनकपुर में विचई सेलटैक्स ऑफिस के पास मां पूर्णगीरी के डोले को तेज रफ़्तार टिप्पर ने कुचला जिसमे 9 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गयी |

टनकपुर में आज सुबह करीब 5 बजे आर्मी केंट विचई के पास तेज रफ़्तार डम्पर वाहन संख्या UK06 CA 8746 ने पूर्णागिरी दर्शन को जा रहे मेला यात्रियों को कुचल दिया । जिसमे 9 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी । मौके पर सेना एवं पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य को सम्भाला । दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 2 अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गयी । करीब 8 श्रद्धालुओं को हायर सेंटर रेफर किया गया है । अन्य घायलों को सीएचसी टनकपुर में भर्ती कराया गया है । डम्पर की रफ़्तार इतनी तेज थी कि डम्पर श्रद्धालुओं को रौंदने के बाद करीब 600 मीटर दूर जाकर रुका । और अपने साथ 2 श्रद्धालुओं को घसीटता हुआ ले गया । डम्पर खनन से सम्बंधित बताया जा रहा है । घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है । हादसे में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों को 50,000 एवं घायलों 10,000 की त्वरित सहायता राशि देने की घोषणा की है ।













