खटीमा- खटीमा विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार भुवन कापड़ी के समर्थन में आज सीएम हरीश रावत श्री पुर बिछवा पहुँचे। हरीश रावत के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला ।सीएम रावत ने केंद्र सरकार पर जहां उत्तराखण्ड की अनदेखी करने का आरोप लगाया।वही कांग्रेस से भाजपा में शामिल नेताओं पर भी जमकर हमला बोला । जनसभा के दौरान सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस उम्मीदवार भुवन कापड़ी को युवाओं की पसन्द बताते बुजर्गों से भी विकास के लिए कापड़ी को जीता कर विधानसभा पहुचाने की बात कही।













