चम्पावत । जिले में एक बड़ी खेप की स्मैक को तस्कर समेत नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार। चंपावत के बनबसा थाना व एसओजी टीम द्वारा 605 ग्राम स्मैक के साथ बनबसा से एक तस्कर को धर दबोचा गया । इसका खुलासा करते हुए एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि उत्तराखंड में इस वर्ष स्मैक की सबसे बड़ी खेप पकड़ चंपावत पुलिस ने नशे के कारोबारियों की कमर तोड़ने के काम किया है। वही पकड़ी गई इस स्मैक की कीमत करोड़ो में आंकी जा रही है। बताते चले की पुलिस को दिए बयान में अभियुक्त ने अपने भाई को भी स्मैक तस्करी में जेल में होना बताया है, साथ ही नए क्षेत्र में खुद स्मैक बेचने को निकलने की बात कही। उसने बताया कि नेपाल में स्मैक के अधिक दाम मिलने की जानकारी के कारण वह नेपाल में स्मैक बेचने जा रहा था। जिले भर में इस बीच लगातार पुलिस द्वारा नशे को मद्देनजर पैनी नज़र रखी जा रही है,
मुख्यमंत्री के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त करने के प्रयास में जिले के मैदानी और पहाड़ी इलाको में पुलिस ने पैनी नज़र बनाये रखी है। लगातार इस अभियान के तहत चंपावत में नशे का कारोबार चला रहे इन लोगो पर पुलिस ने अपना शिकंजा कसा हुआ है। एसपी चंपावत ने बताया कि पुलिस महानिर्देशक कुमाऊं व उनके द्वारा 10 -10 हज़ार का नगद इनाम दिया गया है। वही एसपी देवेंद्र पींचा ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आस पास कुछ इस प्रकार से नशे को बढ़ावा देने की जानकारी हो तो पुलिस से सांझा करे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here