चम्पावत। यहाँ चम्पावत जिला पत्रकार संगठन द्वारा स्वात्थान लड़वाल फाउडेशन के सहयोग से अगस्त क्रान्ति से पूर्व स्वाधीनता संग्राम में अपनी आहूती देने वाले सेनानियों के परिजनों के लिए समान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जनपद के सभी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने प्रतिभाग किया जहा जिला पंचपायत सभागार में मुख्य अतिथि एसपी देवेन्द्र पींचा एवं प्रभारी जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, इंडस नेशनल स्कूल की एमडी गरीमा लडवाल, जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी , ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल व जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा की मौजूदगी में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेनानियों के परिजनों ने उस वक्त के बलिदान व बीते दौर की बातों से सभागार मे मौजूदा सभी अधिकारी जनप्रतिनिधि व पत्रकारों को रूबरू कराया। जिस दौर में देश के लोगों को अंग्रेजों की ओर से अनेक प्रकार की यातनाएं दी गयी उस समय मे हमारे महावीरो द्वारा देश के लिए किये त्याग याद दिलाये। कार्यक्रम में सएपी देवेन्द्र पींचा, प्रभारी डीएम हेमन्त कुमार वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तीवारी, प्रमुख विनीता फर्त्याल, सरिता बोहरा, सूचना अधिकारी गिरीजा शंकर जोशी व महेश चौड़ाकोटी ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान जपनद के सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश जोशी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष चन्द्र बल्लभ ओली, एमए भगवत पाटनी, बहादूर फर्त्याल, हरगोविन्द बोहरा, डॉ महेश ढे़क, महेश चौड़ाकोटी, मनमोहन बोहरा, वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाण्डे, हरीश पाण्डेय , जया पूनेठा, चन्द्रशेखर जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, कैलाश पाण्डे सुरेश गड़कोटी, जीवन बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here