चम्पावत। टनकपुर से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बनबसा छावनी के पास ट्रेन की बोगी और इंजन को जोड़ने वाला हुक अचानक खुल गया। जिस कारण इंजन से बोगी अलग हो गई। गनीमत रही कि ट्रेन की बोगी स्वत ही रुक गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह 8:35 बजे निकली त्रिवेणी एक्सप्रेस 10 मिनट बाद बनबसा छावनी के पास रुक गई। घटना के कारण करीब आधा घंटा ट्रेन लेट हुई। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हुक खुलने की वजह से इंजन और बोगी अलग हो गई। हालांकि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं रही। ट्रेन के अचानक रुकते ही उसमें सवार 20 यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। बाद में हुक जोड़कर त्रिवेणी एक्सप्रेस को मध्य प्रदेश के सिंगरौली के लिए रवाना किया गया। बता दें कि दो साल पूर्व इसी पटरी से टनकपुर से चकरपुर तक जनशताब्दी एक्सप्रेस उल्टी दौड़ गई थी। जिसमें 40 से अधिक यात्री सवार थे। चकरपुर के अमाऊं में इस ट्रेन को लोगों ने पटरी पर पत्थर डालकर रोका था। सोमवार को हुई घटना ने एक बार फिर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही को दर्शाया है।
चलती ट्रेन में इंजन और बोगी अलग हुई, मचा हड़कंप
-बोगी मे बैठी सवारी मे मचा हड़कंप -इससे पूर्व भी रेलवे मे हो चुका हे ऐसा ही हादसा













