कुमाऊं पोस्‍ट न्‍यूज, चम्पावत : पाटी पुलिस और एसओजी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 12 किलो चरस बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई पर कुमाऊं के पुलिस महानिरीक्षक ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार रूप में देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलाया किया। उन्होंने बताया कि बीते रोज 16 सितंबर को पाटी पुलिस व एसओजी टीम ने वालिक प्राथमिक विद्यालय से आगे चेकिंग के दौरान जय दत्त मेलकानी (50) पुत्र स्व. केशव दत्त मेलकानी निवासी पतालिया भेड़ापानी, धारी नैनीताल के कब्जे से 7 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की। दूसरे आरोपी खष्टी दत्त मेलकानी (25) पुत्र जयदत्त मेलकानी निवासी पतालिया भेड़ापानी, धारी नैनीताल के कब्जे से 4.500 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ पाटी थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 08/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में पाटी पुलिस ने ही चेकिंग के दौरान वालिक बैरियर देवीधूरा के पास अभियुक्त उमेश चंद बडसिलिया (40) पुत्र अंबादत्त निवासी सुनकोट, धारी, नैनीताल के कब्जे से 610 ग्राम अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में चरस की कुल बरामदगी 12.110 किलोग्राम हुई है।

पुलिस टीम में सीओ ध्यान सिंह, एसओजी प्रभारी एसआई वीरेंद्र रमोला, एसआई नवल किशोर, सिपाही मनोज बैरी, राकेश रौंकली, दीपक प्रसाद, सतीश राणा, विनोद कुटियाल शामिल रहे।

मैदानी क्षेत्रों में बेचने ले जा रहे थे चरस
आरोपियों ने बताया कि वह चरस को मैदानी क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here