कुमाऊं पोस्ट, चम्पावत :
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों ने स्कूल खोलने की चिंता पर फिलहाल विराम लगा दिया है। देश में पिछले 24 घंटों के भीतर ही सबसे ज्यादा 69,652 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों से स्कूलों का खुलना अभी मुश्किल है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय स्पष्ट कर चुका है कि विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा ज्यादा जरूरी है और जब तक स्थितियों विद्यालय खुलने के अनुकूल नहीं हो जाती हैं, तब तक स्कूल खोला जाना संभव नहीं है। इसलिए आनलाइन शिक्षा के विकल्प पर ही जोर दिया जा रहा है।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बीते गुरुवार को स्कूली बच्चों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। यह दिशा-निर्देश इंटरनेट के अभाव में भी छात्रों की पढ़ाई को और बेहतर करने का काम करेंगे। ये दिशा निर्देश तीन प्रकार की स्थितियों के लिए सुझाए गए हैं।
सबसे पहले, जिसमें छात्रों के पास यदि कोई डिजीटल संसाधन नहीं है। दूसरे, जिसमें छात्रों पास सीमित डिजीटल संसाधन हैं। अंत में, जिसमें छात्रों के पास ऑनलाइन शिक्षा के लिए डिजिटल संसाधन उपलब्ध हैं।
यह कि जहां छात्रों को अभी घर पर ही आनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है, वहां यह विकल्प जारी रहेगा। जिनके पास ऑनलाइन साधन उपलब्ध नहीं है, प्रयास किया जाएगा कि उन्हें अन्य वैकल्पिक माध्यमों से शिक्षा प्रदान की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि फिलहाल स्कूल खुलने की संभावना फिलहाल बहुत कम है।













