विधायक गहतोड़ी का कुक निकला कोरोना पॉजिटिव, विधायक की बर्थडे पार्टी और कार्यालय में भी बनाया था भोजन
चम्पावत।

विधायक कैलाश गहतोड़ी के बनबसा आवास पर कार्य करने वाला कुक एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक तीन दिन पूर्व विधायक के साथ बनबसा से चम्पावत आया था। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि उसके संपर्क में आए विधायक, उनके वाहन चालक, गनर समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विधायक के बर्थडे कार्यालय में भी था मौजूद
जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव पाया गया युवक 15 अगस्त को विधायक के बर्थडे में भी शामिल था तथा चंपावत स्थित विधायक के कार्यालय और आवास भी मौजूद था। उसने बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन और चाय भी बनायी थी । उसके संपर्क में कई भाजपा के कार्यकर्ता आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here