चंपावत जिले के लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है जिला अस्पताल में रविवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने आईसीयू और बेबी केयर यूनिट का उद्घाटन किया।
इससे पूर्व जिला अस्पताल में विधायक निधि से दो वेंटीलेटर भी लग चुके हैं।
जिला अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट और सर्जन की भी तैनाती भी हो चुकी है।
विधायक कैलाश गहतोड़ी ने आज पूजा अर्चना के साथ आईसीयू और बेबी केयर यूनिट का फीता काट कर उद्घाटन किया।
इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। शौचालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई पर नाराजगी जताई तथा
सीएमओ आरपी खंडूरी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में 2 स्वच्छकों की तैनाती की जाए बजट की कमी होने पर वह अपनी तरफ से बजट उपलब्ध करवाएंगे।
जिला अस्पताल के कर्मचारियों और लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चंपावत जिले के लोगों को अब बेहतर इलाज मिल पाएगा जिले के लोगों को अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदत्त जोशी, हरीश पांडे, मोहन अधिकारी, सुंदर बोरा, कृष्णा जोशी,गिरीश जोशी, महेश पंगरिया, प्रकाश राय,नंदन तड़ागी आदि लोग मौजूद थे।













