चम्पावत- लोहाघाट थाने में मारपीट लूटपाट का एक मामला सामने आया है । पुलिस के अनुसार मनोज सिंह ढेक पुत्र प्रताप सिंह ढेक ने थाने में तहरीर देकर मारपीट, लूटपाट करने, उसे व उसेक परिवार को जान से मारने की धमकी देने की आठ नामजद लोगों के अलावा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि वह मंगलवार की रात करीब १०बजे अपने घर से अपने ससुराल नेवलटुकरा गुमदेश जाने के लिए पंचेश्वर रोड़ में जयंती भवन के पास अपने मित्र का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वाहन यूेक०३-०५८७और यूए०३-५१३० पंचेश्वर की ओर से आए। वाहन से उतरकर मुझे घेरकर मुझसे गालीगलौच, मारपीट शुरू करने के साथ मेरी जेब से १२हजार रूपये छीन लिए। मेरे द्वारा विरोध करने पर संजय सिंह फर्त्याल, गोविंद सिंह धौनी, गोविंद सिंह बोहरा, योगेश सिंह मेहता, शिवराज सिंह बोहरा, ललित मोहन पांडेय, शिवराज सिंह बोहरा शिबू, आनंद सिंह अधिकारी और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने और परिवार को खत्म करने की धमकी देकर हथियार लहराते हुए चले गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष डीएल वर्मा ने बताया की आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147,48,49,394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पाटी के थानाध्यक्ष विनोद यादव को सौंपी गई है। इस मौेक पर ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, श्याम सिंह ढेक आदि लोग मौजूद थे।
—













