चंपावत– लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बीती रात मारपीट का मामला सामने आया है । लोहाघाट थाने में दी गई तहरीर मे पुष्कर सिंह धौनी ने 5 लोगों पर मारपीट करने के साथ अपहरण करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर बंदेला ढेक के ग्राम प्रधान विनोद ढेक, नरेश मेहता (नन्नू) पंचेश्वर, गिरीश माहरा , मनीष फर्त्याल, राजू फर्त्याल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है ।
थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार पुष्कर धौनी बीती रात एक शादी से अपने घर को आ रहा था । कलीगांव पास पहुंचते ही एक अल्टो कार और एक गुजरात नंबर के वाहन ने उसको रोक कर पांच लोगों ने उस पर हमला किया। इस हमले में जहां उसे गंभीर चोट आई हैं । वही कार्यकर्ता के साथ मारपीट और गंभीर चोट की सूचना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ थाने में पहुंचकर हमला करने वालों के कार्यवाई की मांग की। साथ ही प्रशासन से आये दिन विरोधियों द्वारा उनके और समर्थकों के वाहन का पीछा करने की बात कही ।जब की सीओ वीर सिंह के अनुसार गंभीरता से लेते हुवे धारा147,148,149,323,
394,342,506,आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। और फरार नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। वही पुरे मामले की जाँच पाटी थानाध्यक्ष विनोद यादव को सौंप दी गई है।












