उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस में पार्टी छोड़ने का सिलसिला ज़ारी है ।
ऋषिकेश में आज भाजपा के लगभग 250 कार्यकर्ताओं ने अपना स्तीफा भाजपा को सौंप दिया । कुछ कार्यकर्ताओं ने स्तीफा खून से लिख डाला । कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर मनमानी एवं तानाशाही का आरोप लगाया ।
त्यागपत्र देने वाले 248 भाजपाईयों में पूर्व दर्जाधारी और पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, गोविंद अग्रवाल, संदीप गुप्ता, किशन सिंह नेगी, भाग सिंह, ब्रजमोहन कंडवाल, गंभीर सिंह राणा, मनोज जखमोला आदि ने खूंन से अपना इस्तीफा लिखा। जबकि किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोला सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयदत्त शर्मा, जिपंस लक्ष्मी सजवाण, सत्यवीर तोमर, थम्मन सैनी, सुनील कुटलैहड़िया, सुभाष वाल्मीकि, दिनेश पयाल, देवानंद बड़ोनी, शूरवीर पंवार, धनवीर जेठूड़ी, राजेश राईटर, हरीश उप्रेती, पवन पांडे, अजय साहू, भोलादत्त जोशी, लक्ष्मी चैहान, सुशीला रावत, कांति नौटियाल, पिंकी जैन, मोना कंडवाल आदि शामिल हैं।













