पिथौरागढ़ में थल से 16 किलोमीटर दूर नापड गांव में दो भालूओ ने एक 35 वर्षीय युवक पर हमला कर दिया । युवक आपसी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल हो गया ।
नापड़ गाँव के 35 वर्षिय युवक रमेश सुबह जंगल की और जा रहा था इस दौरान रास्ते में मौजूद दो भालूओं ने उसपर हमला बोल दिया । कुछ देर आपसी संघर्ष करने के बाद चीख सुनकर ग्रामीण पहुँचे । जिससे भालू भाग गए । युवक बुरी तरह घायल है । थल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर किया गया है ।













