रूद्रप्रयाग। प्राप्त सूचना के मुताबिक कल देर रात केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भूस्खलन हाने से कई लोग लापता होने का अंदेशा लगाया जा रहा हैं। सूत्र के अनुशार घटना मे अब तक 19 लोगो के प्रभावित हाने की सूचना है जिसमें खबर लिखे जाने तक 3 शवों को बरामद किया गया था। अन्य लोगो के अभी तक लापता हाने से हडकम मचा हुआ है, जिला प्रशासन द्वारा सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मंत्री सौरभ बहुगुणा के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, उन्होने बताया की वहा पर ड्रोन के भी निगरानी रखी जा रही हैं। वही उस ईलाके से सटे ऐरीया मे भी अर्लट कर नदी मे नजर बनाऐ रखने को कहा गया हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्विटर के माध्यम से आपदा पिडीतो के साथ खडे रेहने की बात कही , साथ ही जिला प्रशासन को 24 घंटे अर्लट मोड में रहने के भी निर्देश दिऐ।













