टनकपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने कहा कि दीनदयाल जी ने राजनीति को सेवाभाव से जोड़ा और राजनीति के प्रति लोगों की सोच बदली। इस दौरान विभिन्न शक्ति केन्द्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, प्रदेश मंत्री किरण देवी, पूर्व राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, हरीश हैसियत, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहिताश अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल, अमजद हुसैन, मनोज तिवारी, मनु गहतोड़ी, विद्या जुकरिया, दिनेश प्रजापति, पंकज कुमार, मदन कुमार, धर्मपाल आर्या, बच्चन अधिकारी, नारायण गेडा आदि मौजूद रहे।














