दीपक शर्मा, लधियाघाटी :
लधियाघाटी क्षेत्र के मछियाड़ की क्षेत्र पंचायत सदस्या पुष्पा भट्ट (26) का बीमारी के कारण निधन हो गया है। इस खबर को सुनकर पूरे लधियाघाटी क्षेत्र सहित पाटी ब्लॉक के साथ साथ चम्पावत के टनकपुर और अमोड़ी के क्वारसिंग क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुष्पा भट्ट बुखार से पीड़ित थी और उनका कुछ समय पूर्व से ईलाज चल रहा था, बीते बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण राम मुर्ति अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया। वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया और अंतिम सांस ली पुष्पा के पति श्री प्रकाश चंन्द्र भट्ट संगीत शिक्षक हैं। पुष्पा भट्ट अपने पीछे दो महीने की दूध पीती बच्ची को छोड़ गई हैं।
सदस्या प्रतिनिधि भुवन चंद्र भट्ट ने कहा की पुष्पा की आखिरी इच्छा थी की लधियाघाटी क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज और बेहतर अस्पताल खुले।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा भट्ट के निधन पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान भुवन राम,वर्तमान जिपं कमला गोस्वामी,पू्र्व जिपं सदस्य भोला सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज तड़ागी, नवीन जोशी, रमेश भट्ट, सतीश कुमार, प्रताप राम, दिनेश भण्डारी, नवीन भण्डारी, रघुवर देउपा सहित पाटी ब्लॉक के समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं समस्त ग्राम प्रधान ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here