टनकपुर : कोरोना की वजह से जिले में तीसरी मौत हुई है। टनकपुर में वार्ड नंबर दो में रहने वाले टीकाराम गडक़ोटी (84) कुछ दिन पहले कोरोना बीमारी की चपेट में आए थे और उन्हें आइसोलेट किया गया था।

अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट                                         यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्‍ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें

दो दिन पहले अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया और वहां उनका उपचार चल रहा था। लेकिन कल मंगलवार की देर रात उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ ही दो पुत्रों व पांच पुत्रियों का बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र राजू गडक़ोटी ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप किया जाएगा।

अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट                                         यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्‍ट के Telegram Group से सीधे जुड़ें

टीकाराम गडक़ोटी के निधन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, लक्ष्मी पांडेय, व्यापार संघ अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, भाजपा नगर अध्यक्ष पूरन माहरा सहित तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
आपको बता दें कि इससे पूर्व भी दो लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई थी। मुंबई से आए लोहाघाट के डेंसली का रहने वाले युवक और टनकपुर के मनिहारगोठ का एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here