चम्पावत : पर्वतीय क्षेत्रों में भी स्मैक का कारोबार फल-फूल रहा है और युवा लगातार इस नशे की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस ने चम्पावत और लोहाघाट के युवकों को 0.71 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की उम्र 18-19 के बीच है। इनमें से एक युवक पहले भी स्मैक के साथ पकड़ा जा चुका है।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Whatsapp Group से सीधे जुड़ें
पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुडिय़ानी के पास दो युवकों को स्मैक के साथ दबोचा। जीवन बिष्ट (18) उर्फ शुभम पुत्र नारायण सिंह निवासी डेंसली लोहाघाट के पास से 0.36 ग्राम स्मैक और प्रियांशु कोहली (19) पुत्र जोगराम कोहली निवासी निकट नागनाथ मंदिर के कब्जे से 0.35 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों युवक बाइक संख्या यूके 03 ए 0798 में थे, बाइक को भी सीज किया गया है। जीवन सिंह के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 08, 18, 21, 60, 32 और प्रियांशु कोहली के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 08, 18, 21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अपने जिले की हर खबर से रहेंं अपडेट यहांं क्लिक कर कुमाऊं पोस्ट के Telegram Group से सीधे जुड़ें
दोनों युवक नानकमत्ता, खटीमा से स्मैक लाकर चम्पावत व लोहाघाट क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
बताया कि चम्पावत निवासी युवक प्रियांशु कोहली को वर्ष 2019 में भी नानकमत्ता में स्मैक तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम में महिला एसआई बबीता, सिपाही विद्यासागर, जीवन सौन, सुनील आगरी, दुर्गानाथ, तुलसी भट्ट, अंकित कुंवर शामिल रहे।
ं













