चम्पावत : 14 सितंबर से आयोजित होने वाली कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का छात्र नेताओं ने विरोध किया है। उन्होंने परीक्षा प्रभारी के माध्यम से कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि यदि परीक्षा रद्द नहीं की गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित कार्की की अगुवाई में महाविद्यालय पहुंचे छात्रनेताओं का कहना था कि प्रदेश के साथ ही जहां चम्पावत जिले में भी कोरोना बीमारी लगातार फैल रही है। ऐसे में इस बीमारी के माहौल में परीक्षाएं कराना उचित नहीं है। छात्र नेताओं ने परीक्षा आयोजित किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी जगदीपक जोशी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री और कुलपति को ज्ञापन भेजकर परीक्षाएं रद्द किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षाएं रद्द नहीं की गई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, दीपांशु चतुर्वेदी, मनीष महर, अंकित खर्कवाल, भुवन कुमार, विपिन कुमार, बसंत जोशी, अंकित रावत, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।












