चम्‍पावत के छतार में प्रताप राम की हौंसला आफजाई करते स्‍थानीय लोग।

कुमाऊं पोस्‍ट, चम्पावत : हेयर कटिंग सैलून के काम में जहां पहाड़ के लोग शर्माते हैं और पीछे हटते हैं, ऐसे लोगों के लिए प्रताप राम मिसाल बनकर उभरे हैं। चम्पावत के छतार क्षेत्र में उन्होंने अपनी हेयर कटिंग सैलून की दुकान खोलकर आत्मनिर्भर बनने के साथ ही स्वरोजगार का संदेश दिया है।
प्रताप राम चम्पावत में जिलाधिकारी आवास, पूल्ड आवास के पास रहते हैं और उनकी खेतीखान में पहले से ही हेयर कटिंग का सैलून है। छतार निवासी चंद्रकिशोर बोहरा की महिना भर पूर्व उनसे मुलाकात हुई तो छतार क्षेत्र में दुकान खोलने के लिए कहा। आज बुधवार को प्रताप राम द्वारा विधिवत रूप से दुकान का उद्घाटन किया और हेयर कटिंग का काम शुरू किया। इस मौके पर मौजूद आरएसएस के जिला प्रचारक कमल जी, चंद्रकिशोर बोहरा, सभासद लोकेश पुनेठा, भुवन पांडेय ने उनकी हौंसला आफजाई की। कहा कि आत्मनिर्भरता के साथ प्रताप राम ने स्वरोजगार का संदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here