चम्पावत। कल रात्रि लगभग 10.30 बजे रौसाल से मटियानी (तहसील लोहाघाट) को जा रही मैक्स जीप संख्या यूके 03 टीए 0338 के घटगाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एसएसबी के दो जवान एवं स्थानीय निवासी वाहन चालक की मृत्यु एवं दो जवान घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहाघाट में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर हल्द्वानी को रैफर कर दिया गया है। मृतकों में एसएसबी के हेड कास्टेबल संदीप मिश्रा पुत्र उमेश कुमार, उम्र लगभग 34, ग्राम नदना, थाना मुकुन्दपुर, जनपद रीवा, मध्यप्रदेश, कास्टेबल आंचल सिंह पुत्र स्व.मोती राम, उम्र लगभग 25 वर्ष, ग्राम नगला, पो.नहरौली, तहसील बयाना, जिला भरतपुर, राजस्थान व 3. राजेन्द्र सिंह पुत्र तान सिंह भंडारी, उम्र लगभग 35 वर्ष, ग्राम मढुवा बोहरा (रौसाल), लोहाघाट शामिल हैं। वहीं घायलों में कास्टेबल बालमिकी सिंह पुत्र उपेन्द्र कुमार सिंह, उम्र 30 वर्ष, ग्राम नगवार, मधुबनी, बिहार व कास्टेबल सुमित कुमार तिवारी पुत्र बालेश्वर तिवारी, उम्र 27 वर्ष, निवासी-ममरखा, थाना मलही, बापूधाम, मोतिहारा तहसील अरेराज, पूर्वी चम्पारण, बिहार शामिल हैं।













