नहीं बंद होगा चंपावत पॉलिटेक्निक
चंपावत मुख्यालय का पॉलिटेक्निक कॉलेज बंद नहीं होगा। विधायक कैलाश गहतोड़ीं ने देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पॉलिटेक्निकबंद होने की खबर से लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता भी की। उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी की पॉलिटेक्निक का भवन कोतवाली के निकट चौड़ासेठी गांव में 529. 22 लाख की लागत से निर्माणाधीन है।
कॉलेज में इलैक्टिकल ट्रेड की स्वीकृति मिल गई थी।
विधायक कैलाश गहतोड़ीं ने बताया कि मुख्यमंत्री से हुई सकारात्मक वार्ता में उन्होंने कॉलेज बंद न होने का आश्वासन दिया है तथा पत्र भी जारी कर दिया है।
*एबीवीपी से लेकर कांग्रेस ने किया था पॉलिटेक्निक बंद होने का विरोध*
चंपावत मुख्यालय की पॉलिटेक्निक बंद होने की खबर से जहां स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त हो रहा था वही यह एक राजनीतिक मुद्दा भी बन गया था पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और बीजेपी के अनुषांगिक संगठन एबीवीपी ने भी पॉलिटेक्निक बंद होने की खबर पर विरोध किया था