देहरादून : भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी व तमाम मोर्चों का विस्तार कर दिया है। जिसमें भाजपा संगठन सहित महिला, ओबीसी, एससी, एसटी मोर्चों की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। लगभग सभी जिलों से कार्यकारिणी में सदस्यों को शामिल किया गया है।

प्रदेश कार्यसमिति में चमोली और चम्पावत की अनदेखी की गई है। दोनों जिलों से मात्र एक-एक ही सदस्य हैं। जबकि सर्वाधिक प्रदेश अध्यक्ष के गृह जनपद नैनीताल से 21 सदस्य शामिल हैं। जबकि हरिद्वार से 13, देहरादून जिला व महानगर से 11, यूएसनगर से 9, अल्मोड़ा से 7, पिथौरागढ़ से 6, टिहरी से 5, रुद्रप्रायग, पौड़ी व बागेश्वर से तीन-तीन सदस्य बनाए गए हैं।

इस बीच सबसे बड़ी उहापोह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर थी। प्रदेश कार्यकारिणी सहित तमाम जिलों में युवा मोर्चों के दायित्व को लेकर तमाम दावेदार हैं। उम्मीद थी कि आज युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार होगा। लेकिन किसी कारण से वह लटक गया है।

भाजपा के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि कुछ जिलों के पदाधिकारियों की लिस्ट फाइनल नहीं हो सकी है। लिस्ट फाइनल न होने की मुख्य वजह कुछ प्रदेश पदाधिकारियों सहित कुछ जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री का नाम फाइनल न होना और बार बार लिस्ट में नाम बदला जाना बताया जा रहा है। दावेदार अपनी लाबी के जरिए प्रदेश संगठन व पदाधिकारियों से अपनी-अपनी जुगत में लगे हैं। ताकि उनके पद की लालसा पूरी हो सके। जिस कारण युवा मोर्चा की लिस्ट फाइनल नहीं हो सकी है।

इधर, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल का कहना है कि किसी कारण से सोमवार को युवा मोर्चा की कार्यकारिणी विस्तार नहीं हो पाया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की संस्तुति पर जल्द विस्तार किया जाएगा।

देखें सूची —

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here