चम्पावत/पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल भुवन लाल का ड्यूूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। भुवन लाल ने कोविड-19 की ड्यूटी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। एसपी ने पुलिस कर्मी के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी विदाई दी।
भुवन लाल मूल रूप से चम्पावत के भगाना गांव, धामीसौन के रहने वाले थे। शनिवार को उनकी कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पुलिस परिवार में शोक की लहर है। एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, सीओ राजन सिंह रौतेला व पुलिस लाइन में तैनात समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर पुष्पचक्र अर्पित किए। जवानों ने शोक शस्त्र की स्थिति में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया है। एसपी ने इस दुख की घड़ी में साहस व धैर्य धारण करने हेतु सांत्वना देते हुए परिजनों को पुलिस विभाग की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here