चम्पावत : दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इन्द्रपुरी बाराकोट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के उपलक्ष्य पर दीनदयाल जी को याद किया गया। दीपप्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। शिक्षक तनुज उप्रेती ने दीनदयाल जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया। अध्यापक त्रिभुवन चंद्र पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसी राजनीतिक दल के आदर्श नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनकी सोच एकात्मवाद मानववाद थी। जिसकी अवधारणा ही देश के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति का विकास था। उन्होंने समग्र विकास की सोच को समाज में आगे बढ़ाया था। वर्तमान समय में उनकी सोच के साथ आर्थिक विकास की जरुरत है।
प्रधानाचार्य कुंदन सिंह बोहरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन हम सभी के लिए एक आदर्श एवं अनुकरणीय है। उनका जीवन दर्शन वर्तमान संदर्भों में भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि पूंजीवाद और साम्यवाद के तत्कालीन दौर में एकात्म जीवन दर्शन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता भी की गई। इस अवसर पर भुवन चंद्र पंत, गणेश नाथ, हेमा माहरा, मीना ढेक, मीरा साह, मीनाक्षी मेहरा, चन्द्रकान्त कालोनी, चंद्रशेखर पांडेय, दिनेश नाथ, गोपाल सिंह, प्रमोद चंद्र मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here